फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: थप्पड़ बाज दरोगा हुआ लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावल/नजीबाबाद। भागूवाला चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज द्वारा एक व्यक्ति के गाल पर थप्पड़-पर-थप्पड़ जड़ने का सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया है। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

भागूवाला चौकी पर दो वर्ष से तैनात दरोगा संजय यादव एक बार फिर चर्चाओं में है। अब दरोगा की एक व्यक्ति से मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। इस तरह के व्यवहार की उनकी शिकायत कई बार पुलिस कप्तान से भी हो चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व उनका चौकी से ट्रांसफर हुआ था, लेकिन अब तक रवानगी नहीं हुई। पांच मई 2026 को रवानगी होनी है।


हालांकि मामला सात अक्टूबर 2025 का है। वायरल वीडियो में दरोगा संजय सिंह एक व्यक्ति को थप्पड़ पर थप्पड़ रसीद करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक किरतपुर निवासी दो युवक मोबाइल फ्रॉड कर पैसे लेते थे। संजय यादव ने उनमें से एक व्यक्ति को भागूवाला में पकड़कर पिटाई की थी। उसी दौरान किसी ने वीडियो बना ली। यह अब सोशल मीडिया वायरल हो रही है। लोग वायरल वीडियो को देखकर पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं। हालांकि वीडियो पुराना है और इसकी जांच सीओ नगीना को सौंपी गई है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें