फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परचून की दुकान में लगी आग, चार लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। क्षेत्र के गांव पुराना धामपुर में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आकर दुकान में रखा करीब चार लाख रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकान स्वामी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उनकी परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को शांत किया लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दुकान स्वामी के अनुसार अग्निकांड में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें