फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव पुरैनी के पास मोपेड और बाइक की टक्कर में 75 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह की मौत हो गई। बुजुर्ग नगीना से मोपेड पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम पुरैनी निवासी राम सिंह जैसे ही गांव की ओर मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस उन्हें उपचार के लिए नगीना सीएचसी लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें