नगीना। नगीना-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव पुरैनी के पास मोपेड और बाइक की टक्कर में 75 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह की मौत हो गई। बुजुर्ग नगीना से मोपेड पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
ग्राम पुरैनी निवासी राम सिंह जैसे ही गांव की ओर मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस उन्हें उपचार के लिए नगीना सीएचसी लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।