फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो पक्षों में पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर नशो बच्चों के विवाद में तमंचे से फायर करता युवक। स्रोत वीडियो - फोटो : बीएसए कार्यालय में आयोजित धरना में संबो​धित करती महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया एवं मौजूद ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
शिवाला कलां। क्षेत्र के गांव महमूद नशो में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद पथराव हो गया। इस दौरान अवैध तमंचों से तीन राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग में फैजान के पैर में गोली लग गई, जबकि पथराव में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

गांव महमूद नशो से थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव नगला में मंगलवार को बरात गई थी। बताया गया कि बरात में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शादी समारोह से घर लौटने के बाद बच्चों के विवाद को लेकर शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके परिजनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद में दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इस दौरान अवैध तमंचों से तीन राउंड फायरिंग भी हुई। पैर में गोली लगने से फैजान और पथराव में नावेद गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में पुलिस ने घायल फैजान और नावेद को उपचार के लिए सीएचसी चांदपुर भेजा। जहां से चिकित्सकों ने दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन कई आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में उपनिरीक्षक सागर सिंह की तहरीर पर प्रथम पक्ष के कासिम, नवेद, मुशीर, नदीम, नसीम और दूसरे पक्ष के फैजान, अलताब, अमन, नावेद, इकरार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें