झालू। नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी एक महिला ने चार युवकों और उनके साथियों पर धारदार हथियार व लोहे की सरियों से हमला कर अपने और बेटों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
हल्ला इस्लामाबाद निवासी नखलेश पत्नी करन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन दिन पूर्व मोहल्ला मिर्दगान निवासी रितिक, मोनू और कार्तिक तथा मोहल्ला कानूगोयान निवासी मोनू अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने धारदार हथियार और लोहे की सरियों से उसके और उसके पुत्र निशांत व प्रशांत के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी मोनू और रितिक को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। विवेचना अधिकारी रजत कुमार का कहना है कि उक्त दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बाकी लोगों को तलाश जारी है।