फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर/झालू। गांव चुड़ियाखेड़ा के जंगल में सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल हुए दयाराम (70) की बिजनौर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में यह दूसरी मौत हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब आठ बजे झालू-नहटौर मार्ग पर स्थित चुडियाखेड़ा के पास दो ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में एक दूसरे से टकरा गए थे। इन ट्रैक्टरों की चपेट में आने से गांव गंगोड़ाजट निवासी बाइक सवार जियान (20) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसके पीछे बैठा अल्फेज (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान गांव धर्मपुरा निवासी जसवंत सिंह (46) व उसका पिता दयाराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गहरे गड्ढे में गिरने कुछ अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दयाराम की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें