फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर में लगी आग से पांच लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
जलीलपुर के गांव वीरोपुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से जले समान को संभालती महिला। संवाद
विज्ञापन
जलीलपुर। गांव बीरमपुर उर्फ वीरोपुर में ब्रजपाल सिंह के घर में रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग से करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। इसमें 1.60 लाख की नकदी, वाशिंग मशीन, फ्रिज व कपड़े जल गई जबकि सोने-चांदी के जेवरों का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे ब्रजपाल की पुत्री अंशु गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर में रेगुलेटर के निकट आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर गांववासियों की भीड़ लग गई लेकिन आग घर में फैल गई। घर में रखे एक लाख 60 हजार रुपये नकद, कपड़े, वाशिंग मशीन, फ्रिज, अनाज, चारपाई, खिड़की, दरवाजे आदि जल गए। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरों का भी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया है। मौके पर कपड़ों व कुछ अन्य सामान की राख बिखरी पड़ी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ब्रजपाल सिंह के बड़े भाई मुनेश कुमार ने बताया यदि गांव के युवक हिम्मत न करते तो सिलिंडर फट सकता था और ज्यादा नुकसान हो जाता। हिमांशु कुमार, शिवम कुमार, सोविंद्र सिंह, राखी सिंह, लाखन सिंह, भूदेव सिंह, छोटे सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। जलते हुए सिलिंडर को जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें रखा तथा उसके ऊपर मिट्टी डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें