फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जो बनता है परिवार का मुखिया, उसी की कर दी जाती है हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बहावड़ी गांव में यशपाल और देविंद्र मलिक परिवार के बीच वर्ष 1999 से चल रही रंजिश ने अब तक कई परिवारों के मुखियों की जान ले ली है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवारों में जो भी मुखिया बनता है, उसकी हत्या कर दी जाती है। इस रंजिश में एक पक्ष के सुरेश, विक्की, यशपाल और दूसरे पक्ष के बिजेंद्र, जितेंद्र, देविंद्र की हत्या की जा चुकी है। सभी मृतक अपने-अपने परिवार के मुखिया थे।
विज्ञापन


जिले में सबसे अधिक चर्चित बहावड़ी गांव की रंजिश
ग्रामीणों के अनुसार बहावड़ी गांव की यह रंजिश पूरे जिले में सबसे अधिक चर्चित है। इसके अलावा भाजू, भौराकलां, भभीसा, डांगरौल आदि गांवों में भी इसी रंजिश के सिलसिले में हत्याएं हुई हैं। हालांकि, अन्य गांवों में अब परिवारों में सुलह हो चुकी है।

भाजपा से भी जुड़ा है बबली का परिवार
बबली ने बताया कि उनका परिवार भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। उनके घर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगी हैं। इसके अलावा परिवार के लोगों का भाजपा नेताओं से करीबी संबंध रहा है। बबली भाजपा की बैठकों में भी भाग लेती रहती थीं।
विज्ञापन


गठवाला खाप के थांबेदारों का गांव है बहावड़ी
बहावड़ी गांव के गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह ने बताया कि पिछले करीब 15 साल से दोनों परिवारों में कोई रंजिश नहीं थी। पहले यह रंजिश बैठकर सुलझा दी गई थी लेकिन अब अचानक फिर से हत्याकांड हुआ, जिससे किसी को समझ नहीं आ रहा कि क्यों फिर से घटना हुई। बताया गया कि विक्की और पकड़ा गया आरोपी रिश्ते में चाचा और ताऊ हैं। पीड़ित और आरोपी पक्ष एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं। बहावड़ी गांव खाप चौधरियों की पंचायत का भी केंद्र रहता है। यहां पर अक्सर पंचायतें होती हैं।

सागर ने कोर्ट परिसर में कुख्यात विक्की की हत्या कर फैलाई थी सनसनी
दरअसल, मारे गए विक्की के भाई सुरेश की विपक्षियों ने वर्ष 2000 में हत्या कर दी थी। इसके बाद सुरेश की पत्नी बबली की शादी देवर विक्की उर्फ विवेक से कर दी गई थी। विक्की के सौतेले बेटे यानी भतीजे सागर ने 2015 में मुजफ्फरनगर कोर्ट में कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या कर दी थी। सागर वकील की वेशभूषा में पहुंचा था और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें