फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ी 31 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी 31 तक करा सकते हैं पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के पंजीकरण की तारीख बार बढ़ा दी है। अब खिलाड़ी 15 से 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों के पंजीकरण शाम चार बजे से नि:शुल्क होंगे। इसके लिए मुख्यालय से जिला एसोसिएशन को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार कोरोना महामारी के कारण इस साल यूपीसीए ने खिलाड़ियों के पंजीकरण शुल्क में राहत दी है, जबकि हर बार इसके लिए एसोसिएशन की ओर से 300 रुपये प्रति खिलाड़ी शुल्क लिया जाता था। उन्होंने बताया कि यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने कोरोना काल में खिलाड़ियों के हित को ध्यान रखते हुए पहले यह तारीख दस जुलाई घोषित की थी। इसके बाद इसका समय 15 जुलाई निर्धारित कर दिया गया था। मगर अब तीसरी बार यह बढ़ाकर 31 जुुलाई की शाम चार बजे तक किया गया है। खिलाड़ियों के नि:शुल्क ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण कराने के लिए 15 से 31 जुलाई की शाम चार बजे तक नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत से संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ी को पंजीकरण कराने के लिए अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण तथा दो फोटो लाने अनिवार्य हैं। इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नागेंद्र कुमार सारस्वत के 9927866966 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें