बिजनौर में अपर सत्र न्यायाधीश रामलाल ने चंचल हत्याकांड में मृतका के तहेरे जेठ जबर सिंह को आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से 40 हजार रुपये पति लोकेंद्र सिंह को दिए जाएंगे।
शासकीय अधिवक्ता प्रमोद शर्मा के अनुसार, थाना चांदपुर के गांव महमूदपुर निवासी लोकेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 जून 2018 को वह एवं उसकी पत्नी चंचल, भतीजा आकाश घर से करीब नौ बजे रात ट्यूबेल का पानी लगाने के लिए गए थे। रात में 11 बजे उसका तहेरा भाई जबर सिंह आया और कहने लगा कि यदि विजयपाल के खेत में तुम्हारा पानी टूट गया तो साझे के ट्यूबेल से मैं तुम्हें भी पानी नहीं चलाने दूंगा। इस पर लोकेंद्र ने जवाब दिया कि खेत विजयपाल का है। अगर पानी टूट भी गया तो तुम्हें क्या परेशानी है। इस पर जबर सिंह ने उन लोगों के साथ गाली-गलौच व बहस करनी शुरू कर दी।