फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कल होगी मतगणना, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में मतगणना पर चार आब्जर्वर रखेंगे नजर
विज्ञापन


-14 टेबल बनाएं जाएंगे और आरओ टेबल होगा
-लोकसभा चुनाव मतगणना को लेकर कर्मचारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव के सभी चरण हो गए। चार जून को मतगणना होनी है। जिसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।मतगणना कराने वाले कर्मचारियों को भी विशेष प्रशिक्षण दे दिया गया है।
बिजनौर में लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को सेंटरवेयर हाउस में आठ विधानसभाओं की मतगणना होगी। जबकि बिजनौर लोकसभा सीट की शेष तीन विधानसभा सीटों की उनके जिलों में मतगणना होगी। मतगणना में बिजनौर विधानसभा टेबल पर 33 राउंड रहेंगे। चांदपुर विधानसभा टेबल कम रहेंगी। इसके अलावा मतगणना को लेकर यातायात डायवर्जन भी जारी कर दिया है। सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक यातायात डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन



चार आब्जर्वर रखेंगे मतगणना पर नजर-
जिले में आठ विधानसभाओं की मतगणना होनी है। जिसको लेकर चार आब्जर्वर मतगणना पर नजर रखेंगे। दो विधानसभाओं एक आब्जर्वर की निगरानी में रहेंगी। आब्जर्वर के पास हर राउंड की पल-पल की जानकारी रहेगी।

रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब दो हजार पुलिसकर्मी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाएंगे। सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के लिए रविवार की शाम एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज ने वेयर हाऊस मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। संग में यातायात उपनिरीक्षक बलराम भी रहे, जिनके संग ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर चर्चा की गई।

-नगीना की मतगणना जल्द करके घोषित करेंगे परिणाम
अफसरों के अनुसार नगीना लोकसभा सीट की सभी पांचों बिजनौर सभा क्षेत्र के मतदान की मतगणना बिजनौर में ही होगी। नगीना लोकसभा की मतगणना पहले चरण में होगी। इसलिए नगीना सीट का परिणाम जल्द घोषित होगा।


प्रत्याशी बना रहे मतगणना को एजेंट

मतगणना चार जून को होगी। मतगणना में हर प्रत्याशी के एजेंट रहेंगे। प्रत्याशी भी अपने एजेंट बना रहे हैं। डमी प्रत्याशियों के पर्चों पर अपने गणना के लिए अपने समर्थकों को एजेंट बनाने का कार्य चल रहा है। 14 टेबल पर एक प्रत्याशी का एजेंट रहेगा। एक आरओ टेबल पर एक एजेंट बनवा रहे हैं। बिजनौर विधानसभा में मतगणना के लिए सबसे ज्यादा राउंड रहेंगें।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर रहेंगी स्वास्थ्य विभाग की दो टीम-
मतगणना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी कर ली है। चार जून को मतगणना स्थल पर एंबुलेंस के साथ दो टीम तैनात रहेंगी। जिसमें एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट, बार्ड बॉय रहेंगे। जबकि एक टीम सीएमओ कार्यालय में रहेगी। जरूरत पड़ने पर तीसरी टीम को तुरंत मतगणना स्थल के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें