फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान के लिए जंग

Fri, 12 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में अब भाकियू बकाया गन्ना भुगतान को लेकर शुगर मिलों एवं उनके सहयोगी प्रतिष्ठानों को एक-एक करके घेरेगी। प्रथम चरण में 12 अगस्त को उत्तम शुगर मिल की बरकातपुर शुगर मिल पर तालाबंदी किया जाएगा। यूनियन ने तालाबंदी को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के अनुसार वेस्ट यूपी के कई शुगर मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। बिजनौर की बिलाई, बरकातपुर,चांदपुर तथा बिजनौर शुगर मिलों पर करीब 50 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे अधिक करीब 25 करोड़  बिलाई शु़गर मिल पर किसानों की देनदारी है। 
बिलाई श्ुागर मिल ने किसानों की नाक में दम करके रख दिया है। अब यूनियन शुगर मिलों से एक-एक करके निपटेगी। शुक्रवार को किसान उत्तम ग्रुप की बरकातपुर शुगर मिल पर तालाबंदी करेंगे। इसके साथ ही उत्तम ग्रुप की नोएडा स्थित कार की कंपनी की भी तालाबंदी होगी। जिलाध्यक्ष रामअवतार सिंह के अनुसार तालाबंदी की तैयारी पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन

इससे पहले हल्दौर के एक बैंक्वट हाल में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम में राकेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण बच्चों को टेक्निकल शिक्षा की जरूरत है। अंग्रेजी शिक्षा का कम ज्ञान मेधावी ग्रामीण बच्चों की प्रगति में बाधक है। हरियाणा शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए समान शिक्षा नीति लागू करने की पैरवी की। महिला शिक्षकों को ज्यादा सुविधा देने पर जोर दिया।  एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा ने शिक्षक को राष्ट्र निर्माता बताया। अभिभावक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें। संयोजक मुनिदेव सिंह ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। बीएसए संजय कुशवाहा, सीओ रामानंद कुशवाहा ,भाकियू जिलाध्यक्ष रामअवतार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर धनकड़, देवेंद्र आर्य मौजूद रहे।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें