फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर गरजे भाजपाई

Fri, 12 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में भाजपाइयों ने बुलंदशहर में मां-बेटी से गैंगरेप, प्रदेश भर में अवैध खनन, बढ़ते अपराध के लिए प्रदेश सरकार को निशाना बनाते हुए रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश यादव को सौंपते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को भाजपाई टाउन हॉल में एकत्र हुए और प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी जसवंत सैनी व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के निर्देशन में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी  की और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़          आ गई है। 
प्रदेश सरकार के नेताओं व मंत्रियों की मिलीभगत से अवैध खनन व सरकारी जमीनों पर  अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं दिया जा रहा है और कर्ज के  बोझ तले दबे किसानों की आरसी काटी जा रही है। थानों में पुलिसवालों पर हमले हो रहे हैं। खुद सपा मुखिया भी नेताओं  द्वारा जमीनों और मकानों पर कब्जे होने की बात स्वीकार कर चुके हैं। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में प्रदेश में अराजकता बढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने  की मांग की। 
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री महावीर सिंह, कविता चौधरी, एश्वर्य चौधरी, डा.बीरबल सिंह, डा.तेजपाल वर्मा, गौरव पाराशर, केके रवि, सुभाष वाल्मीकि, राममोहन अग्रवाल, दीपक गर्ग, रचना पाल, सीताराम राणा,  नीरज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष  सुमन त्यागी, हेमेंद्रपाल सिंह        आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें