फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पावर कोर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करके अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आउट सोर्सिंग और कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ लखनऊ में धरना चल रहा है। बताया कि जिलास्तर पर भी आंदोलन किया जा रहा है जिसमे सभी निगम कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। डिविजन अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब कोर्पोरेशन से आर पार की लड़ाई का एलान हो चुका है। जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं जाती तब तक निगम कर्मचारियों का बहिष्कार चलता रहेगा। धरने का संचालन महामंत्री दीपक कुमार ने किया। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, शैलेष कुमार, संजीव कुमार, रामवीर सिंह, महेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, दीपक भटनागर, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें