बिजनौर कलक्ट्रेट में हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को सम्मानित करने के लिए लक्की ड्रा नि?
- फोटो : BIJNOR
कोरोना योद्धाओं को किया जाएगा सम्मानित
बिजनौर। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश के निर्देश पर कोविड-19 की दोनों खुराकों से आच्छादित हो चुके हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इन कर्मचारियों के कार्ड के काउंटर फाइल एकत्रित कर लक्की ड्रा निकाला गया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने चार व्यक्तियों को पुरस्कार वितरण करने के निर्देश दिए।
बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कोविड-19 की दोनों खुराकों से आच्छादित हो चुके हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर को पुरस्कृत करने के लिए लक्की ड्रा निकाला गया। डीएम रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम की उपस्थिति में कलक्ट्रेट कार्यालय में दस साल की कुमारी अर्पणा तेवतिया ने काउंटर फाइल में से नगर पंचायत सहसपुर के संजीव, ग्राम हसनपुर के कावेंद्र सिंह, गांव अलीगढ़ कमालपुर पुरैनी की अनिता, ग्राम बुडेरन की आदेश कुमारी लाभार्थियों का लक्की ड्रा निकला। जिलाधिकारी ने बताया कि इस लक्की ड्रा का पुरस्कार वितरण दस अप्रैल को किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ विजय यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, चिकित्साधिकारी डा. जेपी सिंह, डा. नूपुर गर्ग, यूनिसेफ के डीएमसी प्रवीण कुमार, जिला कोल्डचेन मैनेजर राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।