फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को किया प्रतिरक्षित

विज्ञापन
अफजलगढ़ में सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन टीका लगवाते पुलिसकर्मी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को किया प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 4515 में से 3082 अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को एंटी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा पूर्व में टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रतिरक्षित किया गया।
शासन के निर्देश पर जनपद में 16 जनवरी को अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं स्वास्थ्य कर्मियों को एंटी कोविड वैक्सीन से प्रतिरक्षित किया गया था। तब से लेकर अब तक दस बार टीकाकरण अभियान चलाया जा चुका है। बृहस्पतिवार को जनपद में कुल 35 बूथों पर 4515 फ्रंटलाइन वर्कर को टीके लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 3082 लोगों का टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को पूर्व के सत्रों में टीकाकरण कराने से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। सभी टीकाकरण केंद्रों की कोल्ड चेन पर बुधवार को ही वैक्सीन पहुंचा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। 5, 11, 12, 15 फरवरी को जिले भर में चले अभियान के तहत राजस्व विभाग, पुलिस, होमगार्ड, पालिकाकर्मी आदि समेत फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। सभी को टीकाकरण के स्थल व दिन समय के बारे में मोबाइल पर मैसेज भी भेजे गए। शुक्रवार को पूर्व में छूटे कोरोनायोद्घा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें