फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलूशाह और मजीदगंज में भी मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना पॉजिटिव मरीज नगर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर कई मिलने से क्षेत्रवासियों में संक्रमण से दहशत है। नगर के घनी आबादी मुगलूशाह और मजीगंज में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने संक्रमित मरीजों को इलाज और क्षेत्र को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देश पर लेखपाल अशोक शर्मा की टीम ने पाईंबाग, बांसफोड़ान और मकबरा क्षेत्र को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेेशन केंद्र और घर पर क्वारंटीन किया। शनिवार को नगर के मोहल्ला मुगलूशाह में 23 वर्षीय और मजीदगंज में 25 वर्षीय युवक मोहल्ले का पहला कोरोना पॉजिटिव मिला। उधर नजीबाबाद क्षेत्र के गांव हरदासपुर और सौंदरा में भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्तियों के इलाज की व्यवस्था और राजस्व विभाग ने क्षेत्र को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें