फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौता में दो शावकों के साथ दिखी मादा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगौता में दो शावकों के साथ दिखी मादा गुलदार
विज्ञापन

हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता के जंगल में पिछले तीन दिन से लगातार एक मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ घूमते दिखाई देने से ग्रामीण डरे हुए हैं। किसान समूह में जंगल जा रहे हैं। वहीं वन अधिकारी ने जंगल में पिंजरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव निवासी मुन्ना सिंह अपनी पत्नी के साथ जंगल से घोड़ा बुग्गी से चारा लेकर आ रहे थे। इस दौरान सड़क पर मादा गुलदार दोनों शावकों के साथ दिखाई दी। मुन्ना सिंह ने शोर मचाया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े। लोगों के शोर को सुन मादा गुलदार गन्ने के खेत में चली गई। सूचना वन विभाग को दी गई , लेकिन किसी ने आना गवारा नहीं समझा। उधर, वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि टीम को भेज कर गुलदार की लोकेशन लेकर पकड़ने को पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें