फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा कोरोना मीटर, अब प्रशासन करेगा ज्यादा सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ रहा कोरोना मीटर, और होगी सख्ती
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को देखते हुए अब प्रशासन ने अधिक सख्त रवैया अपनाने का निर्णय लिया है। रात को नौ बजे के बाद और सुबह को नौ बजे से पहले किसी को दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी। गली, मोहल्लों की दुकानों पर भी नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना का ग्राफ जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को ही जिले में 21 केस मिले हैं। प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। कुछ दुकानदार शेड्यूल को धता बताकर दुकानें खोल रहे हैं, साथ ही काफी दुकानदार मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। दुकानों पर बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को भी सामान बेचा जा रहा है। लोग भी बिना मास्क के घूम रहे हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। जो भी दुकानदार शेड्यूल से अलग दुकान खोलेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राहक या दुकानदार बिना मास्क के दिखेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सड़कों पर वाहनों की चेकिंग के साथ कागज, हेलमेट के साथ मास्क भी देखा जाएगा। रात नौ बजे के बाद बाजार या गली मोहल्लों में कोई भी दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें