फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुई 1536 लोगों की कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हुई 1536 लोगों की कोरोना जांच
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में कुल 1536 लोगों की जांच की गई। इनमें दिल्ली से आने वाले 50 लोग भी शामिल हैं। नोडल अधिकारी के अनुसार रविवार को रैपिड एंटीजन किट से हुई 50 लोग जांच में नेगेटिव आए।
कोरोना सैंपल के नोडल अधिकारी डा. बीएस रावत ने बताया कि शासन ने जनपद में प्रतिदिन आरटीपीसीआर के लिए 750 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं, जबकि रेपिड एंटीजन किट से एक हजार लोगों की जांच करने को कहा गया है। इसी के अनुरूप रविवार को आरटीपीसीआर के लक्ष्य 750 के सापेक्ष करीब 521 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे गए। इसके अलावा रेपिड एंटीजन किट से अधिक 1015 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को गंगा बैराज पर दिल्ली, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद की ओर से आने वालों की रेपिड एंटीजन किट से रेंडम सैंपलिंग की गई। इनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार आदि में विभिन्न प्रकार का सामान बेचने वालों और कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की कोरोना जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें