फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति विवाहिता को तलाक दिया, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गांव ढक्का करमचंद के एक व्यक्ति ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पत्नी को तलाक दे दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई सराय निवासी ताहिर की पुत्री ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी साल 2019 में ढक्का करमचंद निवासी एक युवक के साथ हुई है । युवक गाजियाबाद में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति, सास, ससुर और देवर, जेठ एक लाख की नकदी और बाइक की मांग कर रहे थे । मना करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे नौ महीने पहले घर से निकाल दिया। फिलहाल वह धामपुर में मायके में रह रही है। 22 नवंबर को उसका पति नईसराय आया और पहले उसने उससे झगड़ा किया और तीन बार तलाक- तलाक- तलाक कहते हुए उसे तलाक दे दिया। कोतवाल अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि महिला के प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेकर दरोगा योगेंद्र सिंह को जांच सौपी गई है। जांच में आरोपों के सही पाने पर आरोपियों पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें