फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने कई ट्रेनों के किए चक्के जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण ने कई ट्रेनों के किए चक्के जाम
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप ने कई ट्रेनों के चक्के जाम कर दिए हैं। यात्रियों की घटती संख्या के चलते नजीबाबाद से गुजरने वाली पांच महत्वपूर्ण ट्रेनें 15 दिन के भीतर रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्री भयभीत हैं। अति आवश्यक होने पर ही यात्री ट्रेनों से सफर कर रहे हैं। करीब एक माह से लगातार यात्रियों की संख्या घटने से घाटे में चल रहीं कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। मई में जिन ट्रेनों का संचालन रोका गया है उनमें कोटद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन नौ से देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन मई के दूसरे सप्ताह में रद्द किया गया है। इससे पूर्व देहरादून से कांठगोदाम के बीच चलने वाली नैनी एक्सप्रेस, सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच चलने वाली मेल पैसेंजर ट्रेन और करीब दो माह पूर्व नजीबाबाद से गजरौला के बीच शुरू की गई बिजनौरा ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें