फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लगेगी चिंहित लोगों को लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आज से लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में आज से कोरोना की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा जिले के 69 हजार लोगों को भी कोरोना की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए मरीज कोविन पोर्टल पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों को मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पिछले सप्ताह 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया था। अब कोरोना की बूस्टर डोज सोमवार से लगाई जाएंगी। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर का भी फिर से टीकाकरण किया जाएगा। इनके अलावा बूस्टर डोज 60 साल से अधिक आयु के उन लोगों को लगेगी, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम या फिर वे किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। बूस्टर डोज उन लोगों को लगाई जाएगी जिन्हें दूसरी डोज लगवाए हुए नौ माह या 39 सप्ताह का समय हो चुका है। ऐसे लोग पीएचसी या सीएचसी पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ.अशोक कुमार के अनुसार सोमवार से बूस्टर डोज लगाई जाएंगी। इसके बारे में कोविन पोर्टल से जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार बूस्टर डोज लगने वालों की संख्या
ब्लॉक बूस्टर डोज वाले
अफजलगढ़ 4974
बिजनौर शहर 2228
चंदक 5275
चांदपुर 6447
धामपुर 5904
हल्दौर 5508
किरतपुर 4467
कोतवाली 9248
नजीबाबाद 9066
नहटौर 4595
नूरपुर 6148
स्योहारा 5355
कुल 69197
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें