कालागढ़ रेंज की एक एंटी पोचिंग चौकी पर कर्मियों से भोर में गश्त के दौरान जानकारी लेते वन अधिका
कालागढ़। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की हड्डियों की बरामदगी के बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बिजनौर जनपद से लगी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
शनिवार को अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीव की हड्डियों के बरामद होने व वन गूर्जरों के पकड़े जाने पर कार्बेट टाइगर रिजर्व में अलर्ट घोषित किया गया है। शनिवार की देर रात से रविवार की भोर में वन अधिकारियों ने एंटी पोचिंग चौकियों व वनों में प्रवेश के लिए बने रास्तों पर चेकिंग की। वनों में शिकार की आशंका के चलते वन सीमा के वन गूजर डेरे गश्ती दलों के निशाने पर हैं।
n कार्बेट की दक्षिणी सीमा पर विशेष निगरानी : निदेशक डा. साकेत बड़ोला के अनुसार कार्बेट की दक्षिणी सीमा पर विशेष चौकसी बरतने व संदिग्ध लोगों की निगरानी करने संबंधी आदेश दिए गए हैं। अधिकारी स्वयं गश्त कर रहे हैं।
n कालागढ़ उपखंड व बिजनौर की उत्तरी सीमा संवेदनशील : उप खंड अधिकारी बिंदरपाल का कहना है कि ढेला, झिरना, कालागढ़, पाखरो, मोरघाटी रेंज बिजनौर की उत्तरी सीमा से मिलती है। यहां से बाहरी लोगों के प्रवेश की आशंका बढ़ जाती है। यहां सशस्त्र गश्ती दल तैनात कर दिए गए हैं। कहीं से अप्रिय सूचना नही है।
n आरोपियों का चालान, सभी को कोर्ट ने भेजा जेल : धामपुर रेंज के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि अमानगढ़ रेंज में बाघ का शिकार करने के मामले में विभाग की ओर से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान किया है। जिन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया।