फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिपाही और उसकी पत्नी से मारपीट

Tue, 24 Jun 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में नर्सिंग होम में हुई मारपीट की घटना के बाद बाहर आता दंपती और पुलिसकर्मी - स्त्रोत व
विज्ञापन
स्योहारा। आरएसपी रोड स्थित नर्सिंग होम पर उपचार कराने गए सिपाही और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप है। सिपाही डायल 112 पर तैनात है। बताया गया कि सिपाही ने अल्ट्रासाउंड कक्ष में बाहरी लोगों के आने-जाने का विरोध किया था।
विज्ञापन

रविवार को डायल 112 पर तैनात सिपाही कुलदीप अपनी पत्नी पूनम को पेट दर्द की शिकायत पर आरएसपी रोड स्थित एक नर्सिंग होम पर उपचार के लिए ले गया था। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा, जिस पर पूनम अल्ट्रासाउंड रूम में गई। उसका पति कक्ष से बाहर रुक गया। जब पूनम अंदर पहुंची तो अल्ट्रासाउंड कक्ष में चिकित्सक व स्टाफ के दो सदस्य मौजूद थे।
आरोप है कि कक्ष में अन्य लोग भी आ-जा रहे थे। इसे लेकर पूनम के पति कुलदीप ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर डाॅ. विशाल सैनी, उनका भाई व स्टॉफ के लोग भड़क गए। उन्होंने सिपाही के साथ मारपीट की। पत्नी के विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। सिपाही की पत्नी पूनम ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक व स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ भी चिकित्सक व उसके स्टाॅफ ने अभद्रता की। मीडियाकर्मियों के मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की गई। बाद में अपनी गलती मानते हुए खेद जताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें