कालागढ़ में एसओ को हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
कालागढ़ में कालागढ़ में सिंचाई विभाग की कालोनियों के 566 अवासों की बेदखली के एनजीटी के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक लगने के बाद अब प्रशासन हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल करने की तैयारी में जुट गया है। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि काउंटर की तैयारी शुरू कर दी गई है।
नगर में जनता को बिना पुनर्वास का लाभ दिए बेदखली की कार्रवाई को रोकने का आदेश नैनीताल हाईकोर्ट से आने के बाद जनता को राहत मिली है। प्रशासन ने काउंटर दाखिल करने के लिए कमर कस ली है। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि 23 फरवरी को हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल करना है। तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं 27 फरवरी को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी। तब तक कालागढ़ में कोई बेदखली की कार्रवाई नही की जाएगी। कोर्ट का आदेश मिल गया है। वहीं अमर उजाला ब्यूरो
कालागढ़ में कालागढ़ मे बेदखली की कार्रवाई को रोकने के लिए हाईकोर्ट के आदेश की प्रति कांग्रेसियों ने पुलिस को सौंपी।
उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश की प्रति कांग्रेसियों ने कालागढ़ थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को सौंपी। दुगड्डा के ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष विजय सिंह को यह कॉपी सौंपकर नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल मे नगर अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा, नदीम अहमद खान, विजय रौतेला, मयंक उर्फ चानू, असगर अली, संतोष सैनी आदि शामिल रहे।