फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के अकाउंटेंट ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समिति के अकाउंटेंट ने की आत्महत्या
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। गांव सीकरी बुजुर्ग स्थित किसान सहकारी समिति के अकाउंटेंट ने समिति के कार्यालय में ही जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद की आदर्श कॉलोनी निवासी अरुण चौधरी नहटौर क्षेत्र के गांव सीकरी बुजुर्ग में स्थित किसान सहकारी समिति में अकाउंटेंट थे। ग्रामीणों के मुताबिक अरुण चौधरी ने समिति के कार्यालय में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर अन्य कर्मचारियों व ग्रामीणों को पता चला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अकाउंटेंट की मौत होने पर परिजनों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय कुमार का कहना है की पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें