फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला की अंतिमयात्रा निकालने पर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली (बिजनौर)। ग्राम समाज की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के कारण गांव शेखूपुरा आलम में एक महिला की शव यात्रा रोके जाने की आशंका पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और शव यात्रा निकलवाई।
विज्ञापन

शेखूपुरा आलम निवासी रामस्वरूप की पत्नी सुखदई (75) की बीमारी के कारण मौत हो गई। महिला की शव यात्रा को ग्राम समाज की भूमि पर छार कूड़ा डालकर उसी क्षेत्र से निकालना था। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि पाल समाज के लोग उस क्षेत्र से शव यात्रा नहीं निकालने देंगे।
ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान, एसएसआई योगेंद्र सिंह, दरोगा देवपाल, चांद मियां आदि पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए अपनी देखरेख में उसी मार्ग से शव यात्रा निकलवाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दो पक्षों में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद है। पुलिस मामले में पहले ही दोनों पक्षों के करीब 25 लोगों को मुचलका पाबंद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें