फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को कार्य बहिष्कार करेंगे संविदाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
18 को कार्य बहिष्कार करेंगे संविदाकर्मी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर संविदाकर्मी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 18 जुलाई को एक तथा 19 और 20 जुलाई को दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इस बीच समस्या का समाधान न होने पर 26 जुलाई से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. सनाउर्रहमान और जिला मंत्री रोबिन कुमार के अनुसार स्थानांतरण नीति, वेतन पॉलिसी, वेतन विसंगति, आउटसोर्स नीति, 25 प्रतिशत कोविड प्रोत्साहन राशि, पीईटी परीक्षा की बाध्यता के संबंध में सूबे के संविदा स्वास्थ्य कर्मी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि 25 जुलाई तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 26 जुलाई से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक लखनऊ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें