फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला संविदा परिचालक पर झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद डिपो प्रशासन और महिला संविदा परिचालक के बीच विवाद और गहरा गया है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने महिला परिचालक पर झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यम सिसौदिया ने तहरीर देकर बताया कि महिला संविदा परिचालक अक्सर डिपो में वाद-विवाद करती रहती हैं। आरोप है कि पहले बिजनौर डिपो में कार्यरत कनिष्ठ सहायक यातायात ने बस चेकिंग के दौरान विदआउट टिकट नहीं करने के लिए चेताया था। उस पर महिला परिचालक ने अपने साथी संविदा चालक के साथ मिलकर थाने में तहरीर देकर यातायात निरीक्षक को ब्लैकमेल किया। इसके बाद यातायात निरीक्षक का पद छोड़ना पड़ा। अब महिला परिचालक ने नजीबाबाद निगम अधिकारियों पर उनका उत्पीड़न कर उसे ड्यूटी से रोकने का झूठा आरोप लगाया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने महिला परिचालक की छह माह की ड्यूटी रिकॉर्ड भी तहरीर के साथ संलग्न किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले महिला परिचालक ने भी तहरीर देकर डिपो अधिकारियों पर ड्यूटी न देने और उसका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। वहीं विवेचक अमित कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें