फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवमानना पर मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में दुष्कर्म के आरोपी जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक पर पुलिस का शिकंजा और कस गया है। फरारी नोटिस जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर अदालत की अवमानना पर अनवारूल हक और उनके साथी खुर्रम के खिलाफ महिला थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर की एक महिला ने अनवारूल हक के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करा लिए हैं। पुलिस द्वारा अनवारूल हक की तलाश में कई जगह दबिश देने के बाद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इस मामले में पुलिस ने अदालत से अनवारूल हक के फरारी नोटिस जारी कराए थे। अनवारूल हक व उनके साथी खुर्रम के आवास पर फरारी नोटिस चस्पा कर दिए गए थे। इसके बाद भी दोनों अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर महिला थाने की थानाध्यक्ष ने धारा 174 ए के तहत अनवारूल हक व उनके साथी खुर्रम के खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब अनवारूल हक व खुर्रम के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें