फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मालन नदी के उफान से दर्जनों गांवों का आवागमन बंद, खेतों में भरा चार फीट तक पानी

Wed, 12 Oct 2022 05:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बारिश के चलते किसानों के खेतों में चार फीट तक पानी भरा हुआ है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंडावली के शेखुपुरा आलम-लाहककला मार्ग पर जल भराव से गुजरते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के मंडावली में शेखुपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर पानी भरा होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया। बारिश से संपर्क मार्ग समेत किसानों के खेतों में करीब चार फीट पानी भरा रहा।

विज्ञापन


पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से मालन नदी सहित क्षेत्र से गुजरने वाली लकड़हान और रतनाल नदियों का जल गांव लाहककला व शेखुपुरा आलम क्षेत्र में आकर मिलता है। तीनों नदियों के मिलने से नदी का जल संपर्क मार्गों और किसानों के खेतों में भर जाता है। कई-कई दिन तक संपर्क मार्ग पर पानी रुके रहने से ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

सोमवार को लाहक कला-शेखुपुरा आलम संपर्क मार्ग पर करीब चार फीट पानी भरा रहा। जिससे गांव आलोपुर, साहबपुरा उमराव, लाहक कला, मंझाड़ी, शेखुपुरा आलम, धनसीनी और जलालाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी के चार ताजा मामले, लूट से सनसनी तो कहीं विवाहिता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन


ग्रामीणों अमन सिंह, चमन तोमर, राकेश कुमार, विजेंद्र सिंह ने प्रशासन से संपर्क मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। उधर, मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग से जुड़े एक दर्जन गांवों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है। नदी के एक ओर पूंडरीखुर्द, पूंडरीकला, बरकातपुर, सबलपुर बीतरा और दूसरी ओर ताहरपुर, पाडली, बरमपुर, मुअज्जमपुर एवं कस्बा किरतपुर हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें हैं गवाह:  हादसे से बुझा घर का चिराग, हर सड़क में हैं जानलेवा गड्ढे, आंख मूंदकर गुजरते हैं अफसर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें