फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण भारत बंद कराने को गांवों में संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण भारत बंद कराने को गांवों में संपर्क
विज्ञापन

चंदक। आठ जनवरी को होने ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए गांवों में किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मीडिया प्रभारी अचल शर्मा के नेतृत्व में एकत्र हुए ललित चौहान, अरविंद चौहान, जागेश कुमार, हेमेंद्र, कुलदीप, अरविंद चिकारा, सोनू, रामेंद्र, बीरबल आदि कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लगातार किसानों की अनदेखी की जा रही है। बताया कि किसानों का पिछले तीन सालों से गन्ना मूल्य न बढ़ाने, गन्ने का भुगतान समय से न होने, फसलों का वाजिब मूल्य न मिलने से किसान की हालत बिगड़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षण कराने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इसके लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। आठ जनवरी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव दौलतपुर, कबूलपुर, खुड़ाहेड़ी, किशनपुर, बुडगरा, हकीमपुर, तिसोतरा आदि में संपर्क किया गया। उस दिन दूध, सब्जी, गन्ना आदि की आपूर्ति न करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें