फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़त से तीन गुना ज्यादा रेट पर सब्जी खरीद रहे हैं उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आढ़त से तीन गुना ज्यादा रेट पर सब्जी खरीद रहे हैं उपभोक्ता
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के संकट में किसानों को सब्जियों के दाम तो अच्छे नहीं मिले, लेकिन उपभोक्ताओं से सब्जियों के दाम उनसे तीन से चार गुना अधिक तक लिए जा रहे हैं। खीरे के दाम तो सात गुना तक लिए जा रहे हैं। अब तक किसी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। दूसरे प्रदेशों को जाने वाली सब्जियों की सप्लाई बहुत कम हो गई। किसानों को अपनी सब्जी लोकल में ही बेचने को मजबूर होना पड़ा। लॉकडाउन के पहले के मुकाबले उपभोक्ताओं को सब्जी की कम कीमत चुकानी पड़ रही है। लेकिन यह आढ़त के मुकाबले अब भी बहुत ज्यादा है। आढ़त पर किसानों को सब्जी के कम दाम मिल रहे हैं, लेकिन फुटकर की दुकान पर जाते ही सब्जियों के दाम तीन गुना तक बढ़ जाते हैं। गली-मोहल्लों में सब्जियों के और भी अधिक दाम लिए जा रहे हैं। जो लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों पर हैं उनको सब्जी के लिए कई गुना कीमत देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सब्जी आढ़त मूल्य बाजार भाव
खीरा 3 12
आलू 14 22
शिमला मिर्च 7 20
भिंडी 6 18
लौकी 2 10
बैंगन 7 20
टमाटर 3 10
प्याज 10 15
अरबी 16 30
नोट : सब्जी के दाम किलो में हैं और सब्जी मंडी से लिए गए हैं। गली मोहल्लों में ठेलों पर और अधिक मूल्य लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें