फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मानसिक स्वास्थ्य के लिए आज मनोचिकित्सक से लें परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आज के समय में मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है। हर तीसरा व्यक्ति मानसिक बीमारियों की चपेट में हैं। परीक्षा भी नजदीक आने वाली हैं। इससे पहले बच्चों को डर सता रहा है। वह सही से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों और विद्यार्थियों को समस्या का सही समाधान मिल सके। इसलिए पाठकों के लिए ‘हैलो डॉक्टर’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन


हैलो डॉक्टर कार्यक्रम के जरिए पाठक घर बैठे निशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सकों से फोन पर परामर्श ले सकेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत आज यानी 15 जनवरी से की जा रही है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज बिजनौर की मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति चौहान सुबह साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे के बीच तक बिजनौर कार्यालय में मौजूद रहेंगी। इस एक घंटे के दौरान पाठक अपने बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल फोन के माध्यम से पूछ सकेंगे। डॉ. प्रीति चौहान से मानसिक बीमारियों तनाव, सिर दर्द, चिंता, सिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर, मिर्गी सहित अन्य समस्याओं के लक्षण और उपचार की जानकारी ले सकते हैं। यह भी बताया जाएगा कि किन लक्षणों के आधार पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है। परामर्श लेने के लिए पाठक निर्धारित समय में फोन नंबर 93687 24184, 7017396520 और 7055795004 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें