फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर शादीपुर के पास टोल प्लाजा का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ग्राम शादीपुर के निकट टोल प्लाजा का निर्माण शुरू हो गया है। हाईवे शुरू होने के साथ ही टोल प्लाजा भी शुरू हो जाएगा।
टोल प्लाजा का निर्माण तेज गति से चल रहा है। निर्माण शीघ्र ही पूरा होने की संभावना है। कोतवाली देहात में बन रहा ओवरब्रिज भी जल्द ही चालू होने वाला है। इसके बाद महेश्वरी जट में ओवरब्रिज का काम शेष रहेगा। सड़क का निर्माण पूरा होने के साथ ही टोल भी शुरू हो जाएगा। पूर्व में टोल प्लाजा का कई संगठनों ने विरोध किया था। मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंच गया था, लेकिन फिलहाल टोल प्लाजा का निर्माण कार्य देखते हुए इसके शुरू होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा का निर्माण गति के साथ चल रहा है। टोल निर्माण के चलते एमपीएस ग्लोबल स्कूल के सामने फिलहाल मार्ग वन वे हो रहा है। शीघ्र ही मार्ग दोनों ओर शुरू कर दिया जाएगा। शादीपुर से लेकर टोल प्लाजा तक सड़क पर निर्माण सामग्री की एक परत और डाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें