विवाद में रुका शौचालयों और मिनी सचिवालयों का निर्माण
धामपुर (बिजनौर) आपसी विवाद के चलते ग्राम पंचायतों में बनने वाले 16 सार्वजनिक शौचालयों एवं मिनी सचिवालयों का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। जिनमें अल्हैपुर ब्लॉक की सात पंचायतों में शौचालय व नौ में मिनी सचिवालय का कार्य नहीं हो सका।
अल्हैपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से 7.50 लाख और 4 सीटर शौचालय का निर्माण करने के लिए 5.80 लाख रूपए का खर्च आएगा। निर्माण सामग्री केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त धन से उपलब्ध कराई जाएगी। इन पंचायतों में पुराना धामपुर, मुस्तफापुर, तैयब, मुहम्मदपुर सुल्तान, नगलानैंसी और कोपा में विवाद है। इसी प्रकार से 97 ग्राम पंचायतों में से 27 ग्राम पंचायतों में मिनी शौचालयों का निर्माण होना है। लेकिन मुबारकपुर टप्पा भारती, पृथ्वीपुर बनवारी, बमनौली, हसनपुर पालकी में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल सकी है। जबकि चकसहजानी, मोहड़ा, धामपुर हुसैनपुर, मोहम्मदपुर सुल्तान, हसनपुर पालकी और नूरपुर छीपरी में निर्माण को लेकर आपस में विवाद हो गया है। रिपोर्ट से उनके द्वारा उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह को अवगत करा दिया गया है। उधर एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि गांवों का भ्रमण कर लोगों से वार्ता कर समस्या का निदान कराने का प्रयास होगा।
जिन पंचायतों में नहीं है वहां पर बनने है : एडीओ पंचायत
एडीओ पंचायत का कहना है कि मिनी सचिवालय और सार्वजनिक शौचालय उन्हें पंचायतों में बनवाए जा रहे हैं जिन पंचायतों में यह सुविधा अब तक नहीं थी। सरकार द्वारा धन का आवंटन कर दिया गया है। जैसे-जैसे किस्त आ रही है, निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।