फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर ये तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अफसरों की मानें तो आगरा की एक संस्था द्वारा इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लगभग एक महीने में इसके पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में जिले के सैकड़ों लोगों की जान चली गई। चारों तरफ ऑक्सीजन को लेकर हाय तौबा मची थी। अब कोरोना की तीसरी लहर के वैरिएंट डेल्टा प्लस को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। इस बार ऐसा न हो इसके लिए जिला प्रशासन पहले से ही तैयार हो गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अरुण कुमार पांडेय के अनुसार वर्तमान में जिला अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था के साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट है, लेकिन इस महामारी के भयंकर परिणाम को देखते हुए एक और ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक हजार लीटर पर मीटर (एलपीएम) क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है, जो जनपद का सबसे बड़ा प्लांट है। इस प्लांट का निर्माण आगरा की एक संस्था द्वारा कराया जा रहा है। लगभग एक महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें