फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी के निर्माण को किया ध्वस्त

Sun, 05 May 2019 11:50 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल के पास कालोनी में प्रशासन द्वारा गिराया गया निमाण कार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  प्रशासन ने मंडावर मार्ग पर अवैध रूप से बनाई जा रही एक कॉलोनी के निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया है। प्रशासन की रोक के बाद भी कॉलोनी में निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

   एसडीएम बृजेश कुमार के मुताबिक मंडावर मार्ग पर जगदीश डेवलपर के नाम से कॉलोनी काटी जा रही है। मास्टर प्लान के तहत कॉलोनी नहीं बनाने व नक्शा  पास नहीं कराने पर 15 अक्टूबर 2011  को कालोनाइजर को नोटिस दिया गया। इसके बाद भी नक्शा पास नहीं कराया व प्लान के तहत      कॉलोनी नहीं काटी गई। इस   कॉलोनी का वाद नियत प्राधिकरण विनियमित क्षेत्र के न्यायालय में चलता रहा। 21 दिसंबर 2018  को कालोनाइजर को फिर से नोटिस देकर कॉलोनी में किए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए गए। इस पर कोई अमल नहीं हुआ। प्रशासन ने कॉलोनी  में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी।
इसके बाद भी कालोनाइजर बिना शर्ते पूरी किए अवैध रूप से कॉलोनी में निर्माण कार्य कराते रहे।  प्रशासन के आदेश पर अमल नहीं करने पर शनिवार को एसडीएम विनियमित क्षेत्र के जेई व नगर पालिका की टीम को जेसीबी के साथ लेकर कॉलोनी में पहुंचे व  कॉलोनी  की दीवारों के साथ  वहां हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से  कालोनाइजर में खलबली मची है। एसडीएम    बृजेश कुमार के मुताबिक कई कॉलोनी को नक्शा पास नहीं कराने पर नोटिस जारी कर रखा है। जहां भी इस तरह का निर्माण होता पाया गया कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें