फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद में कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण शुरू
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 37.20 लाख रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने जलालाबाद के मोहल्ला शेख सराय क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए जा रहे मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। नगर पंचायत जलालाबाद के ईओ हरि नारायण सिंह ने एसडीएम को 37.20 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र के संबंध में जानकारी दी। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ईओ को तत्काल एमआरएफ सेंटर की बाउंड्रीवाल सहित निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। एमआरएफ सेंटर पर जलालाबाद के कचहरी सराय स्थित डंपिंग ग्राउंड पर एकत्र किए जाने वाले कूड़े से सूखा कूड़ा लाया जाएगा। सूखे कूड़े से खाद आदि तैयार की जाएगी। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ईओ हरि नारायण सिंह को जलालाबाद के मुख्य संपर्क मार्गों के आसपास कूड़ा डालने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कूड़ा निस्तारण केंद्र के निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन के पति लियाकत अंसारी, नईम अहमद, मो.नौशाद, अतीकुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें