फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा क्रॉस रेगुलेटर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा क्रॉस रेगुलेटर का निर्माण
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली पूर्वी गंगनहर गुलालवाली पर जल्द क्रॉस रेगुलेटर का निर्माण कार्य शुरू होगा। रविवार को पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने गुलालवाली नहर पर भूमि पूजन किया। क्रॉस रेगुलेटर के निर्माण के बाद क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने किया। कहा पूर्वी गंग नहर गुलालवाली की शाखा से क्षेत्र के कई गांव जुड़े हैं। गुलालवाली, सीतावाली, प्रेमपुरी, रेहमापुर, राहतपुर, विजयपुर आदि गांवों के किसानों की शिकायत थी कि नहर शाखा के बनने के बाद रजवाड़े में आज तक पानी नहीं पहुंचा। इस संबंध में सिंचाई मंत्री लखनऊ से बात करने पर अब जाकर सफलता हाथ लगी है। कहा नहर का पुन: नवीनीकरण कराकर शाखा में पानी छोड़ा जाएगा। जिससे कई गांवों के किसानों की फसलों को लाभ मिलेगा। पूर्वी गंगनहर हरिद्वार के एक्शन प्रमोद कुमार ने बताया कि नहर क्रॉस रेगुलेटर के पास एक पुल का निर्माण कराया जाएगा, जिससे किसानों को आने जाने में लाभ मिलेगा। नहर शाखा पर एक गेट भी लगाया जाएगा। बताया कि अक्तूबर माह में गुलालवाली नहर पर क्रॉस रेगुलेटर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कार्यक्रम में एसडीओ आनंद प्रकाश, एसडीओ विपिन कुमार, जेई संजय कुमार, सुनील कुमार, क्षेत्रीय किसान राजपाल सिंह, राकेश, महेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रशांत कुमार, अनुज, राजीव, सचिन, योगेश, संजय कंडवाल, गुलशन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें