फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोइया नदी की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर खूनी छोईया नदी पुलिया के निर्माण के लिए रास्ता बंद। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
छोइया नदी की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। आखिरकार लोनिवि ने नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग की छोइया नदी पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया।
लोक निर्माण विभाग ने नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर नजीबाबाद से लगभग ढाई किमी दूर स्थित छोइया नदी की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मार्ग से वाहनों का आवागमन बृहस्पतिवार को पूरी तरह बंद कर दिया। लोनिवि के एक्सईएन सनत गुप्तऋषि ने बताया कि पुलिया का नए सिरे से निर्माण कराने का कार्य इस सप्ताह शुरू हो रहा है। निर्माण कार्य के लिए लोनिवि की ओर से बैरिकेडिंग लगाकर रूट डायवर्ट किया गया है।
छोइया नदी पुलिया पर तीन दिन पूर्व सीमेंट से लदा एक ट्रक गिरा था और तीन सप्ताह पूर्व कार गिरने से धामपुर के एक युवक की मौत हुई थी। इससे पूर्व भी पुलिया में कई वाहन गिरने से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

75 लाख की लागत से बनेगी पुलिया
लोनिवि के सहायक अभियंता ज्ञानप्रकाश ने बताया कि 75 लाख की लागत से 7.5 मीटर चौड़ी और 10 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिया निर्माण कार्य में लगभग ढाई माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

वाहनों का आवागमन मार्ग यहां से होगा
नजीबाबाद। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को आवागमन बंद होने के बाद रूट डायवर्ट के दौरान भारी वाहन नजीबाबाद से वाया रायपुर, नगीना के लिए अथवा नजीबाबाद से वाया कोतवाली, नगीना के लिए चलेंगे। बुंदकी-नजीबाबाद मार्ग पर दुपहिया हलके वाहन क्षेत्रीय नहर पटरी और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले मार्गों से भी आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें