फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छह से ज्यादा अवैध काॅलोनियों में निर्माण ध्वस्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर । विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस बल के साथ बुधवार को हाईवे-74 किनारे बसी अवैध करीब आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कालोनियों में हुए निर्माण को दो जेसीबी चलवा कर ध्वस्त कर दिया है। कुछ लोगों ने विरोध भी किया।
नायब तहसीलदार ओंकार सिंह के नेतृत्व में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। टीम को एक प्लाट पर निर्माण कार्य भी चलता मिला। मौके पर कुछ लोगों ने टीम का विरोध करने का भी प्रयास किया। मगर, प्रशासन ने सख्ती के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से काॅलोनाइजर्स में हड़कंप मचा है। उपजिलाधिकारी रितु रानी का कहना है कि क्षेत्र में मानकों के विपरीत अवैध कालोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कानूनगो रथीन्द्र सिंह, लेखपाल प्रभात कुमार, छत्रपाल चौधरी, अपराध निरीक्षक अता मोहम्मद सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी एसडीएम के आदेश के पर सात-आठ अवैध काॅलोनियों के निर्माण को ध्वस्त किया जा चुका है। बताया कि दो दिन के बाद भी अभियान चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें