मिशन की महिलाओं को अब करना होगा ऑनलाइन पेमेंट, प्रशिक्षण देकर किया जा रहा पारंगत
ब्लाॅक के चार कलस्टरों की 15 हजार में मात्र 100 महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर।उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर के ब्लॉक नहटौर को प्रोजेक्ट पायलट के रूप में शामिल किया गया है। इस ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऑनलाइन लेनदेन के लिए ट्रेनिंग देकर पारंगत किया जा रहा है। ब्लॉक को चार कलस्टरों में बांटा गया है।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के नहटौर ब्लॉक के प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि करीब 1450 समूहों में 15 हजार महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में रोजगारपरक उत्कृष्ट कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि अब इन महिलाओं को रूपयों का लेनदेन चैक या अन्य माध्यम से न होकर ऑनलाइन प्रणाली से होगा । इसके लिए महिलाओं को हल्दौर प्रशिक्षण केंद्र पर तीन- तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण देकर पारंगत किया जा रहा है। 100 महिलाओं को पारंगत करने का लक्ष्य है। अब तक दो कलस्टरों कासमपुर लेखराज पृथ्वी ग्रुप, आकाशदीप सलेमपुर रुखड़ियों की 50 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर पारंगत किया जा चुका है। बुधवार को लक्षदीप बसेड़ा खुर्द क्लस्टर की 25 महिलाओं का चालू हुआ है। नहटौर के आंकू के नरसिंह ग्रुप की महिलाओं का प्रशिक्षण 14 मई से शुरू होगा।