फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की स्थायी समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत की स्थायी समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे
विज्ञापन

नींदडू़। ग्राम पंचायत की बैठक में पंचायती राज अधिनियम में निहित प्रावधानों का अनुपालन करते हुए स्थायी समितियों का गठन कर उन्हें उनके दायित्व सौंपे गए।
ग्राम पंचायत मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में ग्राम प्रधान कमरून्निसा की अध्यक्षता एवं ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार के संचालन में हुई पंचायत की बैठक में नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति के लिए कमरून्निसा सभापति, निर्माण कार्य समिति के लिए विजय सिंह सभापति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के लिए अंतरेश देवी सभापति तथा जल प्रबंधन व स्वच्छता समिति के लिए शफीक अहमद को सभापति बनाया गया। बैठक में राकेश, मुमताज, खुर्शीद, रशीद, शफीक, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, तसलीम एवं विजय ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरकथल माधो की नियोजन समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति में प्रधान कृष्णा देवी सभापति बनीं, निर्माण कार्य समिति में सचिन प्रकाश, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति में अमित कुमार एवं जलप्रबंधन व स्वच्छता समिति में हसीना अंसारी को सभापति मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कृष्णा देवी एवं संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें