बिजनौर के नहटौर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर युवकों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक गुट के बाइक सवार युवकों ने फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। वहीं इस दौरान दूसरे गुट के दो युवकों ने पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।