फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों में जल्द होगी चकबंदी

Sun, 01 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में सहायक चकबंदी अधिकारी सूरजपाल सिंह ने बताया कि धामपुर और नगीना तहसील के सात गांवों में जनवरी माह से चकबंदी का काम शुरू होगा। इसके लिए सरकार से गजट पास हो गया है। चकबंदी विभाग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से इन गांवों का राजस्व अभिलेख प्राप्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन

एसीओ ने बताया कि इन गांवों में से धामपुर तहसील अफजलगढ़ परगने के गांव कल्लूवाला व मकसूदाबाद ए व धामपुर परगने का गांव मौहम्मदपुर अलीपुर माधो बीए शामिल है। नगीना तहसील के बढ़ापुर परगने के गांव भोगपुर, मघपुरी, अलीनगर व नगीना परगने का गांव नूरमुहम्मदपुर एतमाली शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से चकबंदी के लिए इन गांवों का गजट पास हो गया है। विभाग की ओर से इन गांवों में चकबंदी का काम शुरू करने को राजस्व विभाग से अभिलेखों को तलब करने को तहसीलदार को पत्र भेजा है। इन सभी गांवों में जनवरी से चकबंदी शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें