फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों के कनेक्शन काटे, जलापूर्ति ठप

Fri, 24 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के नलकूपों के बिजली कनेक्शन बिलों का भुगतान न होने के कारण काट दिए गए। इससे नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। लोगों को इसके चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध परियोजना के नलकूपों के बिजली बिलों का भुगतान नहीं पाया है। इसके चलते उत्तराखंड विद्युत वितरण विभाग ने दो नलकूपों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस कारण नई कालोनी,  केंद्रीय कॉलोनी, पुराना कालागढ़ आदि क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे नगर में पेयजल का संकट गहरा गया। पानी न मिलने से बांध परियोजना के कर्मचारियों के परिवारों और आम जनता  को भारी परेशानी का सामना  करना पड़ रहा है। विद्युत 
वितरण खंड के ईई अनिल वर्मा ने बताया कि एक नलकूप पर एक करोड़ पच्चीस लाख व दूसरे पर 75 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है।
उनके मुताबिक, विभाग ने बांध परियोजना के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया, पर बिल जमा नहीं हुए। इस कारण नलकूपों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। रामगंगा बांध, स्ट्रीट लाईटों के कनेक्शन भी बिल जमा न होने के कारण काटे जा चुके हैं। बिल जमा होने के बाद ही आपूर्ति चालू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें