फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव काटपुर करौली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई पर रोष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कांटपुर करौली में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तकीम राइन और जिला महासचिव हाजी नसीम अंसारी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुस्तकीम राइन ने कहा कि 2014 से पूर्व कांग्रेस सरकार के शासन में गैस सिलिंडर साढ़े 300 रुपये और पेट्रोल 65 से 70 रुपये प्रति लीटर था, लेकिन 2014 के बाद केंद्र में भाजपा सरकार के आने से देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। हाजी नसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान विभिन्न संगठनों ने महंगाई के खिलाफ धरना दिया और प्रदर्शन किया, लेकिन वहीं लोग गैस सिलिंडर और पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार होने पर भी भाजपा के डर से चुप्पी साधे बैठे हैं। भाजपा सरकार ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से देश में महंगाई पर की मांग की है। बैठक में मो. एहसान, मो. अहमद, मो. असलम, नाजिम हुसैन, अब्दुल, वाहिद समेत ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें